Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों की समस्याओं का किया जा रहा त्वरित निस्तारण

 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों की समस्याओं का किया जा रहा त्वरित निस्तारण



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


अमेठी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद अमेठी के विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना तथा आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है। ग्राम चौपालों के दौरान राजस्व, विकास सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित होकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुन रहे हैं तथा उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान करा रहे हैं। चौपाल में राजस्व, पेयजल, विद्युत, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, स्वास्थ्य एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित किए जाने की कार्यवाही भी की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा ग्राम चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं से जोड़ने एवं उनकी समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं