महिला को स्कूल में रोकने का आरोप, पीड़ित पति ने पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप
महिला को स्कूल में रोकने का आरोप, पीड़ित पति ने पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
जनपद अमेठी के थाना मोहनगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा तिलोई के गांव जामोदीप निवासी मातादीन ने अपनी पत्नी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का आरोप है कि उनकी पत्नी पिछले 4-5 वर्षों से कुछ लोगों के यहां स्कूल में काम कर रही हैं। आरोप है कि अब उन्हें रात में भी वहीं रोककर रखा जा रहा है मातादीन का कहना है कि मामले की शिकायत करने पर कथित रूप से संबंधित लोगों द्वारा उन्हें धमकी दी जा रही है। पीड़ित के अनुसार, 112 पर सूचना देने के बाद पुलिस उन्हें लेकर गई, लेकिन आरोप है कि शिकायत करने पर उन्हें भी धमकाया गया पीड़ित ने आरोप लगाया कि गरीब होने के कारण उसकी शिकायत पर उचित सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पत्नी को सुरक्षित घर वापस लाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।

Post a Comment