Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

आयुष्मान भारत योजना के तहत डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम मैनेजर पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

 आयुष्मान भारत योजना के तहत डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम मैनेजर पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


अमेठी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय अमेठी के अंतर्गत आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के प्रभावी संचालन हेतु डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम मैनेजर (DISM) के एक पद पर संविदा के आधार पर भर्ती की जाएगी। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह द्वारा इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि उक्त पद के लिए अभ्यर्थी के पास बी.टेक (कंप्यूटर साइंस/आईटी/मैथ एंड कंप्यूटिंग/डेटा साइंस) अथवा एमसीए की शैक्षिक योग्यता होना आवश्यक है। साथ ही सूचना प्रणाली के क्रियान्वयन एवं प्रबंधन का न्यूनतम पांच वर्ष का अनुभव होना चाहिए। बीमा क्षेत्र के आईटी सिस्टम के रखरखाव तथा बीमा नामांकन एवं क्लेम प्रबंधन प्रणाली का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता प्रदान की जाएगी। चयनित अभ्यर्थी को ₹40,000 प्रतिमाह मानदेय देय होगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र एवं बायोडाटा निर्धारित प्रारूप में कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अमेठी में 30 सितंबर 2026 तक कार्यालय अवधि में जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन प्रारूप एवं विस्तृत विवरण जनपद की आधिकारिक वेबसाइट www.amethi.nic.in पर उपलब्ध है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि आवेदन की जांच के उपरांत पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा तथा चयन प्रक्रिया पूर्णतः मेरिट एवं निर्धारित मानकों के आधार पर संपन्न की जाएगी। नियुक्ति प्रारंभिक रूप से 31 मार्च 2027 तक संविदा आधार पर होगी, जिसे शासन के निर्देशों एवं कार्य संतोषजनक पाए जाने की स्थिति में आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने जनपद के योग्य एवं इच्छुक युवाओं से समय रहते आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं