राजापुर के हनुमानगढ़ी मंदिर पर आयोजित हुआ दिव्य विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राजापुर के हनुमानगढ़ी मंदिर पर आयोजित हुआ दिव्य विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के लिए
जनपद अमेठी। ग्राम सभा राजापुर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में श्रद्धा और आस्था के बीच दिव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में लोगों को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और व्यवस्था में सहयोग किया इस अवसर पर ग्राम सभा राजापुर के प्रधान श्री कौशल कुमार चौरसिया जी, मयंक मिश्रा जी तथा भावी जिला पंचायत सदस्य, वार्ड नंबर 14, आदर्श मिश्रा ‘छोटू’ भैया की उपस्थिति रही। उपस्थित लोगों ने धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और धार्मिक सौहार्द को मजबूत करने का कार्य करते हैं भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों की ओर से सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया तथा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से प्रसाद वितरण कराया गया। कार्यक्रम के समापन पर लोगों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

Post a Comment