Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

सेवा दिवस–आशीर्वाद के तहत दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण हेतु एक दिवसीय चिन्हांकन शिविर आयोजित

 सेवा दिवस–आशीर्वाद के तहत दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण हेतु एक दिवसीय चिन्हांकन शिविर आयोजित



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के लिए 


अमेठी, 17 सितंबर 2026। आज प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा दिवस–आशीर्वाद कार्यक्रम के तहत दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, अमेठी द्वारा जिला अस्पताल असैदापुर, गौरीगंज में एक दिवसीय चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस दौरान दिव्यांग पेंशन, कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण, शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, दुकान निर्माण/संचालन योजना, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल योजना सहित अन्य योजनाओं के संबंध में पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसके साथ ही स्कूल जाने वाले दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए ई-ट्राईसाइकिल तथा यूनिक दिव्यांगता आईडी (यूडीआईडी कार्ड) हेतु आवेदन की प्रक्रिया भी कराई गई। शिविर में विभिन्न योजनाओं के कुल 102 आवेदन ऑनलाइन कराते हुए पत्रावलियां सुरक्षित की गईं, जिनकी स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही शीघ्र की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद के छूटे हुए दिव्यांगजन भी संबंधित योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र दिव्यांगजनों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है।

कोई टिप्पणी नहीं