Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

थाना खीरी को मिले नए थाना प्रभारी: इंस्पेक्टर बृजेश कुमार मिश्रा ने संभाला कार्यभार

 थाना खीरी को मिले नए थाना प्रभारी: इंस्पेक्टर बृजेश कुमार मिश्रा ने संभाला कार्यभार



श्री न्यूज़ 24,/अदिति न्यूज़ 

रजनीश कुमार जोशी संवाददाता खीरी टाउन 



तेजतर्रार और 2005 बैच के अनुभवी पुलिस अधिकारी  बृजेश कुमार मिश्रा को खीरी थाने का नया प्रभारी निरीक्षक (SHO) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह सदर कोतवाली में क्राइम इंस्पेक्टर के अहम पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।


फैजाबाद, बाराबंकी, सीतापुर, अंबेडकर नगर और हरदोई जैसे जिलों में अपने शानदार काम का अनुभव रखने वाले इंस्पेक्टर मिश्रा से खीरी की जनता को बेहतर कानून-व्यवस्था की पूरी उम्मीद है। 


पत्रकारों के साथ हुई सकारात्मक बैठक

रविवार को नई जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने खीरी के पत्रकारों से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों पर लगाम कसने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए मीडिया से सहयोग की अपील की।


 बैठक में स्थानीय पत्रकार सैय्यद सलमान रिज़वी, डॉ. नज़र अंसारी, आफताब खान, नवाज़ रिज़वी, विमलेश शर्मा, शाहनवाज गौरी और चांद मियां जी मुख्य रूप से मौजूद रहे।


नए थाना प्रभारी जी को उनकी इस नई और अहम जिम्मेदारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं!

कोई टिप्पणी नहीं