Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

निघासन पुलिस ने बिरजापुरवा मोड़ के पास पकड़ा, बरामद दोनों मोटरसाइकिलों पर दर्ज हैं चोरी के मुकदमे

चोरी की दो बाइक से 419 ग्राम अफीम की तस्करी, दो गिरफ्तार


निघासन पुलिस ने बिरजापुरवा मोड़ के पास पकड़ा, बरामद दोनों मोटरसाइकिलों पर दर्ज हैं चोरी के मुकदमे


मण्डल रिपोटर चन्दन सोनी 



निघासन। निघासन पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और चोरी के वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपितों के कब्जे से 419 ग्राम अफीम और चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शंकर पुत्र बहादुर (25) और अमित पुत्र माखनलाल (24), निवासी प्रीतमपुरवा थाना निघासन के रूप में हुई है।


पुलिस के मुताबिक, 22 सितंबर की रात करीब 10:45 बजे नहर पुलिया बिरजापुरवा मोड़ के पास पुलिस टीम ने दोनों को पकड़ा। तलाशी में 419 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को भी कब्जे में लिया। जांच में एक मोटरसाइकिल UP40AC0241 के संबंध में थाना नानपारा, बहराइच में मुकदमा दर्ज पाया गया, जबकि दूसरी UP31CJ2471 के संबंध में थाना कोतवाली सदर खीरी में चोरी का मुकदमा दर्ज है।


अमित पर चार, शंकर पर एक मुकदमा


पुलिस के अनुसार, शंकर के खिलाफ निघासन थाने में पहले से एक मुकदमा दर्ज है। वहीं अमित के खिलाफ निघासन और पढ़ुवा थानों में चार मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी व बरामदगी के अलावा हत्या से संबंधित एक पुराना मुकदमा तथा आर्म्स एक्ट का मामला भी शामिल है।


पुलिस ने दोनों के खिलाफ मु0अ0सं0 349/2026, धारा 317(2) बीएनएस एवं 8/18(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। दोनों आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक गोपाल नारायण सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक आदित्य कुमार यादव, कांस्टेबल जाबिर हुसैन, गौरव सिंह, राजकुमार सिंह और प्रशान्त कुमार की टीम ने की।


कोई टिप्पणी नहीं