गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन की समय-सारिणी जारी
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन की समय-सारिणी जारी
23 अक्टूबर को होगा मतदान, 27 अक्टूबर को मतगणना; 6 अक्टूबर तक दाखिल किए जा सकेंगे नामांकन
अयोध्यामंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला
जिला अमेठी उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योति सिंह ने बताया है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन से निर्वाचित सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी का कार्यकाल 06 दिसम्बर 2026 को समाप्त होने के कारण भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। उन्होने बताया है कि निर्वाचन अधिसूचना 29 सितम्बर 2026 (मंगलवार) को जारी होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 06 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) निर्धारित की गई है। प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 07 अक्टूबर 2026 (बुधवार) को की जाएगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 09 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) निर्धारित है। निर्वाचन के लिए मतदान 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को होगा। मतदान का समय प्रातः 8 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके पश्चात मतगणना 27 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) को सम्पन्न कराई जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया को 31 अक्टूबर 2026 (शनिवार) तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होने बताया है कि कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के संदर्भ में गोरखपुर -फैजाबाद खंड शिक्षक के जनपद अमेठी में निर्वाचन होना है। आदर्श आचार संहिता के सुसंगत उपबंध, उन निर्वाचन क्षेत्रों में जहां विधान परिषद खंड स्नातक तथा खंड शिक्षक निर्वाचन होने है, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पत्र संख्या के दिनांक 26 दिसम्बर 2016 में दिए गए प्रावधानों के अनुसार लागू हो गये है।

Post a Comment