Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

सड़क हादसे में घायल पत्नी की मौत, दबाव बनाकर अंतिम संस्कार कराने का आरोप

 सड़क हादसे में घायल पत्नी की मौत, दबाव बनाकर अंतिम संस्कार कराने का आरोप



पीड़ित ने ग्राम प्रधान समेत अन्य लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, कप्तान व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की शिकायत


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के लिए 



अमेठी। थाना शिवरतनगंज क्षेत्र के ग्राम सभा राजापुर हलीम निवासी प्रदीप कुमार तिवारी ने सड़क दुर्घटना के बाद अपनी पत्नी की मौत के मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान उनकी पत्नी की हालत बिगड़ती गई और बाद में उनकी मौत हो गई प्रदीप कुमार तिवारी के मुताबिक, वह और उनकी पत्नी सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे। उन्हें बेहोशी की हालत में पहले सिंहपुर स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें तिलोई स्थित अस्पताल के लिए रेफर किया। इसके बाद उन्हें ईएमएस अस्पताल और फिर लखनऊ के लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। पीड़ित का कहना है कि भर्ती न हो पाने के कारण वह अपनी पत्नी को वापस घर ले आए, जहां उनकी पत्नी की मौत हो गई पीड़ित ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान तथा दुर्घटना के लिए जिम्मेदार बताए जा रहे लोगों ने कथित रूप से दबाव बनाकर उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार करा दिया। उनका यह भी आरोप है कि आरोपी पक्ष द्वारा पूर्व में भी कई बार उनके और उनके परिवार के साथ मारपीट एवं हमला किया जा चुका है मामले में पीड़ित प्रदीप कुमार तिवारी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर भी शिकायत दर्ज कराई है पीड़ित का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं, पूरे प्रकरण में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना अभी बाकी है। पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

कोई टिप्पणी नहीं