सुरेंद्र कुमार पांडेय अकेला बाबा बने स्वर्ण सेना के ब्लॉक अध्यक्ष, समर्थकों ने दी बधाई
सुरेंद्र कुमार पांडेय अकेला बाबा बने स्वर्ण सेना के ब्लॉक अध्यक्ष, समर्थकों ने दी बधाई
महराजगंज, जौनपुर
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की ओर से कोल्हुआ गांव निवासी सुरेंद्र कुमार पांडेय अकेला बाबा को संगठन की सदस्यता प्रदान की गई है। जिला अध्यक्ष अशोक तिवारी ने उन्हें संगठन से जोड़ा। इसके साथ ही उन्हें संगठन के प्रकोष्ठ ‘स्वर्ण सेना’ का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किए जाने की जानकारी दी गई।
संगठन से जुड़ने के बाद सुरेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि वह क्षेत्र में संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के साथ लोगों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में कार्य करेंगे।
उनके मनोनयन पर क्षेत्र के लोगों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने बधाई दी और उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Post a Comment