Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

पढ़ुआ पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचे व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

पढ़ुआ पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचे व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार



12 बोर का देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद, आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज


लखीमपुर खीरी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पढ़ुआ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 12 बोर का अवैध देशी तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 02 सितंबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) खीरी एवं क्षेत्राधिकारी निघासन के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पढ़ुआ के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध रोकथाम अभियान के दौरान की गई।


पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान दीपक कुमार उर्फ दीपू पुत्र श्रीकृष्ण, निवासी खरवहिया नंबर-02, थाना पढ़ुआ, जनपद खीरी, उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 12 बोर और एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ।


बरामदगी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना पढ़ुआ में मु0अ0सं0 484/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम


अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बसंत लाल सरोज, कांस्टेबल हिमांशु कुमार तथा कांस्टेबल विकास बाबू शामिल रहे।


पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वाले लोगों में हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध एवं अवैध शस्त्रों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं