जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण
जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण
29 सितंबर से शुरू होगी ईवीएम मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग एफएलसी
सीसीटीवी निगरानी एवं राजनीतिक दलों की उपस्थिति में पारदर्शी ढंग से होगी प्रक्रिया
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
अमेठी। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने आज राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी की उपस्थिति में वेयरहाउस को खोला गया तथा वहां सुरक्षित रखी गई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों एवं वीवीपैट मशीनों का अवलोकन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद में उपलब्ध ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) कराई जानी है। इसके लिए 29 सितंबर 2026 से प्रक्रिया प्रारंभ होगी। उन्होंने बताया कि वेयरहाउस में वर्तमान में कुल 2343 ईवीएम/वीवीपैट मशीनें सुरक्षित रूप से संरक्षित हैं। उन्होंने जानकारी दी कि एफएलसी कार्य को संपन्न कराने के लिए बेंगलुरु से छह तकनीकी इंजीनियरों की टीम जनपद पहुंचेगी, जो राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मशीनों की तकनीकी जांच करेगी। यह पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि एफएलसी के दौरान सभी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संचालित होंगी, जिससे प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने तथा निर्वाचन आयोग के मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमृता सिंह, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी केलकर सिंह, उपजिलाधिकारी गौरीगंज दिशा श्रीवास्तव, अन्य संबंधित अधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि तथा निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment