Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

बारिश का कहर: तिलोई में गरीब का कच्चा मकान ढहा, परिवार बेघर

 बारिश का कहर: तिलोई में गरीब का कच्चा मकान ढहा, परिवार बेघर



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


तिलोई, शाहमऊ। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने तिलोई ब्लॉक में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। ब्लॉक की शाहमऊ ग्राम पंचायत के मजरा बालापुर में एक गरीब का कच्चा आशियाना भरभराकर गिर गया प्राप्त जानकारी के अनुसार बालापुर निवासिनी ज्ञानवती पत्नी आदित्य कुमार का कच्चा मकान बारिश के कारण ताश के पत्तों की तरह ढह गया गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन मकान गिरने से घर-गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दब गया और पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।

पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता और आवास मुहैया कराने की गुहार लगाई है।

कोई टिप्पणी नहीं