Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

तिलोई तहसील का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे कांग्रेसी,बिजली कटौती और बाढ़ प्रभावित किसानों के मुआवजे का उठेगा मुद्दा

 तिलोई तहसील का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे कांग्रेसी,बिजली कटौती और बाढ़ प्रभावित किसानों के मुआवजे का उठेगा मुद्दा



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


 तिलोई, अमेठी अघोषित बिजली कटौती और बाढ़ से प्रभावित किसानों को अब तक सरकारी राहत व मुआवजा न मिलने के मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुवार को तिलोई तहसील मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे। पार्टी के इस आंदोलन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं।कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया कि तिलोई तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनता परेशान है। वहीं, बाढ़ और जलभराव से प्रभावित किसानों को उनकी फसलों के नुकसान का उचित मुआवजा और सरकारी राहत अभी तक नहीं मिल सकी है। इससे प्रभावित किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों और आम जनता की समस्याओं को लेकर सड़क से लेकर प्रशासनिक स्तर तक संघर्ष करेगी। गुरुवार को तहसील मुख्यालय पर होने वाले प्रदर्शन में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कराने तथा बाढ़ प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा दिलाने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी।जिलाध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता मोहनगंज थाने के सामने एकत्रित होंगे, जहां से एकजुट होकर तहसील मुख्यालय की ओर कूच करेंगे। इसके बाद तहसील का घेराव कर प्रशासन को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा जाएगा।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि किसानों और बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के प्रभावित लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

कोई टिप्पणी नहीं