थानाध्यक्ष मोहित पुंडीर के नेतृत्व में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में था मामला
थानाध्यक्ष मोहित पुंडीर के नेतृत्व में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में था मामला
पढ़ुआ/लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी खीरी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी निघासन के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पढ़ुआ मोहित पुंडीर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी की है। पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार चुन्नन पुत्र पैकरमा, निवासी ग्राम गौरिया, थाना पढ़ुआ, जनपद खीरी, उम्र करीब 42 वर्ष को 20 सितंबर 2026 को दोपहर 12:15 बजे ढखेरवा चौराहा से करीब 50 मीटर आगे से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त मु0अ0सं0 508/2026 में वांछित था। उसके विरुद्ध धारा 115(2), 74, 76, 137(2) बीएनएस तथा धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत थाना पढ़ुआ में मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक ब्रह्मानंद यादव, कांस्टेबल उमेश कुमार और कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।
थानाध्यक्ष मोहित पुंडीर के नेतृत्व में पढ़ुआ पुलिस की इस कार्रवाई को वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत अहम कार्रवाई माना जा रहा है।

Post a Comment