19 वर्षीय युवती घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस तलाश में जुटी
19 वर्षीय युवती घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस तलाश में जुटी
सिंहपुर (अमेठी): शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह युवती बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी। जब देर शाम तक वह वापस नहीं लौटी, तो चिंतित परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
परिजनों ने रिश्तेदारी और आसपास के संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिला। किसी अप्रिय घटना की आशंका के चलते परिजनों ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई। परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और युवती की तलाश शुरू कर दी है।
मामले में क्षेत्राधिकारी (सीओ) दिनेश मिश्र ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें युवती की तलाश में जुट गई हैं और जल्द ही उसे सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24

Post a Comment