Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

पलिया में नशे के खिलाफ उठी जागरूकता की आवाजएक ही नारापलिया को नशा मुक्त बनाना है

 पलिया में नशे के खिलाफ उठी जागरूकता की आवाजएक ही नारापलिया को नशा मुक्त बनाना है



मण्डल रिपोटर चन्दन सोनी 

पलिया कलां-खीरी। पलिया नगर में बढ़ते नशे के खिलाफ आज सरकारी अस्पताल के नेतृत्व में नशा मुक्ति एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अधीक्षक डॉक्टर भरत सिंह ने किया। इस दौरान जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। रैली में बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज, पलिया कलां के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता संदेश देते हुए लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की।

रैली के दौरान “एक ही नारा—पलिया को नशा मुक्त बनाना है” और “नशा छोड़ो, जीवन संवारो” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। विद्यार्थियों और अन्य प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ नशे के खिलाफ आवाज उठाई।

अभियान में नगर के सभासदों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और नगरवासियों ने भी सहभागिता की। वक्ताओं ने कहा कि नशे की समस्या से निपटने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को एकजुट होकर प्रयास करना होगा।

अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक एवं सामाजिक नुकसान के प्रति जागरूक करना रहा।

अभियान के माध्यम से नगरवासियों से अपील की गई कि वे नशे के खिलाफ इस मुहिम में बढ़-चढ़कर सहयोग करें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर भरत सिंह, मृत्युंजय चौधरी, अमन गुप्ता, अंकित दीक्षित, प्रबंधक जितेंद्र सिंह, सचिन शर्मा, लवकुश वर्मा, लक्ष्मी राज, शालिनी मिश्रा निधि शाक्य सागर किरन साहिलभारी संख्या में लोग मौजूद रहे

कोई टिप्पणी नहीं