नाबालिग से बातचीत के दबाव और धमकी के मामले में आरोपी पर मुकदमा दर्ज
नाबालिग से बातचीत के दबाव और धमकी के मामले में आरोपी पर मुकदमा दर्ज
मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी
थाना प्रभारी सुनील मलिक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को भेजा मेडिकल के लिए, जांच शुरू
मझगई। मनचले ने की नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़, पिता के साथ पीड़िता पहुंची थाने, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को लिया हिरासत में।
थाना मझगई क्षेत्र के ग्राम लोधपुरवा, मजरा खैरहना निवासी एक व्यक्ति ने अपनी करीब 16 वर्षीय पुत्री के साथ थाने पहुंचकर एक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि गांव का ही युवक अर्श मोहम्मद उसकी पुत्री को गलत नीयत से देखता था और उससे बातचीत करने के लिए दबाव बनाकर छेड़छाड़ कर रहा था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने तथा विवाद करने पर उतारू होने का भी आरोप लगाया गया है।
पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर अर्श मोहम्मद पुत्र सलामत अली निवासी ग्राम लोधपुरवा, मजरा खैरहना, थाना मझगई के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 231/2026 दर्ज किया गया है। मामले में धारा 77/131/351(3) बीएनएस तथा धारा 11/12 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
सीओ जितेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है, विवेचना उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा की जा रही है। प्रकरण में साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
थाना प्रभारी सुनील मलिक ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है, किसी भी अपराधी को को बक्सा नहीं जाएगा।

Post a Comment