दिवंगत पत्रकार सतीश पांडेय को जिले के पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि
दिवंगत पत्रकार सतीश पांडेय को जिले के पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि
श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला
जिला सुलतानपुर पत्रकार स्व. सतीश पांडेय की हुई असामयिक मृत्यु के बाद जनपद के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उपस्थित सभी पत्रकारों ने नम आंखों से अपने साथी पत्रकार सतीश पांडेय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बाद में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। सभी एक दूसरे से अपने साथी दिवंगत पत्रकार सतीश पांडेय के हंसते चेहरे की चर्चा करते हुए देखे गए। दिवंगत पत्रकार सतीश पांडेय के ताऊ जी(बड़े पिता) मनोराम पांडेय पूरे समय अपने पुत्रवत भतीजे को याद कर भावुक हुए। सभी पत्रकार उन्हें ढांढस बंधाया। बताते चलें कि स्व. पत्रकार सतीश पांडेय का लखनऊ में मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित होने के कारण उनका इलाज चल रहा है। उपचार के दौरान उन्होंने अंतित सांस ली। उनकी मौत की सूचना पर पत्रकार जगत में शोक की लहर व्याप्त हो गई। बुधवार को उनके पैतृक गांव के पास स्थित आदि गंगा गोमती के दियरा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें जनपद के राजनैतिक,व्यावसायिक व जिले के लगभग सभी पत्रकार शामिल हुए। हिन्दुस्तान के पत्रकार नरेन्द्र द्विवेदी, दस्तक भारत के सम्पादक अनुराग द्विवेदी, गांव देहात मीडिया व अखबार के सम्पादक अंजनी तिवारी,अनिल द्विवेदी, दर्शन साहू, जन संदेश के ब्यूरोचीफ नारायण राय आदि ने प्रेस क्लब में स्व.पत्रकार सतीश पाण्डेय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Post a Comment