Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

बालाजी में किसानों की बैठक संपन्न, जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

 बालाजी में किसानों की बैठक संपन्न, जनसमस्याओं पर हुई चर्चा



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


अमेठी। जनपद अमेठी की तहसील तिलोई के अंतर्गत बालाजी क्षेत्र में किसानों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि रामकिशोर पांडे जी ने किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं की जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और उन पर विस्तार से चर्चा की।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि रामकिशोर पांडे जी ने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने स्वच्छता मिशन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने पर विशेष जोर देते हुए लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की बैठक के दौरान उन्होंने समाज में शांति, भाईचारा और आपसी सौहार्द बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही आतंकवाद, नक्सलवाद एवं हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक रहने और समाज में शांति बनाए रखने का संदेश दिया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में सैकड़ों किसान उपस्थित रहे, वहीं संगठन के कई पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। किसानों और मजदूरों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को बैठक में रखा, जिस पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।

अंत में सभी उपस्थित लोगों ने जनहित के मुद्दों पर मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया और बैठक का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं