Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

सेवा संकल्प अभियान का भव्य शुभारंभ, पूरे जनपद में जला ‘आशीर्वाद का दीया’

सेवा संकल्प अभियान का भव्य शुभारंभ, पूरे जनपद में जला ‘आशीर्वाद का दीया’


श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो प्रमुख शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला


जिला अमेठी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा काल को समर्पित अभियान का हुआ आगाज

विकसित भारत-2047 के संकल्प से नागरिकों को जोड़ने का दिया गया संदेश

अमेठी। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के निरंतर जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद अमेठी में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ गुरुवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। अभियान के प्रथम दिवस पूरे जनपद में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई। अभियान के तहत सायंकाल 7 बजे जनपद के विभिन्न प्रमुख स्थलों, सरकारी संस्थानों एवं सार्वजनिक परिसरों में एक साथ दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किए और प्रधानमंत्री जी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा के प्रति अपनी शुभकामनाएं एवं कृतज्ञता व्यक्त की। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों एवं भवनों, पंचायत सचिवालयों, अमृत सरोवरों, जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित पेयजल टंकियों, बेसिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षण संस्थानों, प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, नगरीय निकायों तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं के स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए। पूरे जनपद में एक साथ हुए इस आयोजन ने सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का प्रेरणादायी संदेश दिया। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी., मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से जुड़े सेवा, सुशासन, जनकल्याण, सामाजिक उत्थान और राष्ट्र निर्माण के विभिन्न आयामों एवं उपलब्धियों को जनसामान्य तक पहुंचाया जाएगा। अभियान के दौरान जनपद में विभिन्न जनकल्याणकारी, सामाजिक, स्वास्थ्य, स्वच्छता, जागरूकता एवं सेवा संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को देश की विकास यात्रा से जोड़ते हुए ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प के प्रति जागरूक करना तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सहभागिता को और अधिक सशक्त बनाना है। जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोगों ने ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में सहभागिता की। नागरिकों ने प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया। सेवा संकल्प अभियान का प्रथम दिवस जनभागीदारी, उत्साह और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ संपन्न हुआ तथा आगामी एक माह तक चलने वाले अभियान की प्रभावी शुरुआत का साक्षी

कोई टिप्पणी नहीं