Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे एसडीएम निघासन, कटे रास्ते को शीघ्र दुरुस्त कराने का दिया आश्वासन

 बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे एसडीएम निघासन, कटे रास्ते को शीघ्र दुरुस्त कराने का दिया आश्वासन



मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी 


निघासन। 17 सितंबर 2026 को उप जिलाधिकारी निघासन ने लेखपाल व कानूनगो के साथ ग्राम सभा मूड़ा बुजुर्ग के मजरा शंकरी गौढ़ी, प्रतापगढ़, महाराजनगर समेत अन्य बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और बाढ़ के चलते कटे हुए रास्ते का निरीक्षण किया।


ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में एसडीएम महोदय के पहुंचने की चर्चा पूरे क्षेत्र में रही। ग्रामीणों ने कहा कि बाढ़ जैसी मुश्किल परिस्थिति में अधिकारी स्वयं गांव पहुंचकर लोगों का हाल-चाल पूछ रहे हैं, यह सराहनीय पहल है।


ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी निघासन एवं राजस्व टीम का आभार जताते हुए कहा कि कटे हुए रास्ते को जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाए, ताकि स्कूली बच्चों के आवागमन में हो रही परेशानी दूर हो सके और बाढ़ के कारण जिन गांवों का संपर्क टूट गया है, वह दोबारा बहाल हो सके।


ग्रामीणों ने प्रशासन से पुनः मांग की है कि रास्ते के निर्माण/मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू कराया जाए, जिससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में राहत मिल सके।

कोई टिप्पणी नहीं