फोन से दवा की प्रतिकूल प्रतिक्रिया रिपोर्ट करें, सुरक्षित दवा के लिए सहयोग करें :सुनील यादव
फोन से दवा की प्रतिकूल प्रतिक्रिया रिपोर्ट करें, सुरक्षित दवा के लिए सहयोग करें :सुनील यादव
श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़
संजय सिंह
ADR PvPI 2.0 ऐप मोबाइल में इंस्टॉल करें ऐप या 1800-180-3024 पर करें ADR की सूचना, मरीज स्वयं भी कर सकता है रिपोर्ट
दवा के साइड इफेक्ट पहले से लिखे मिलते हैं, लेकिन कभी कभी दवा की अन्य प्रतिक्रिया भी सामने आ जाती है, जिसकी नियमित पर्यवेक्षण मरीज के लिए आवश्यक है ।
दवा लेने के बाद यदि किसी मरीज को कोई संदिग्ध प्रतिकूल दवा प्रतिक्रिया (Adverse Drug Reaction–ADR) होती है, तो उसकी सूचना आसानी से फोन के माध्यम से दी जा सकती है। इसके लिए फार्माकोविजिलेंस प्रोग्राम ऑफ इंडिया (PvPI) की टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-180-3024 उपलब्ध है। स्वास्थ्यकर्मी ही नहीं, बल्कि मरीज और आम नागरिक भी स्वयं एडीआर की रिपोर्ट कर सकते हैं।
इस सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से सभी का ध्यान आकृष्ट किया जा रहा है ।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष के छठे राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह (17–23 सितंबर 2026) की थीम है— “Promoting Rational Use of Medicines through Pharmacovigilance: A Step Towards Safer Healthcare”
“फार्माकोविजिलेंस के जरिए दवाओं के सही इस्तेमाल को बढ़ावा देना: सुरक्षित हेल्थकेयर की ओर एक कदम।
सुनील यादव ने कहा कि प्रत्येक एडीआर रिपोर्ट, प्रत्येक सेफ्टी सिग्नल का वैज्ञानिक मूल्यांकन और दवाओं के तर्कसंगत उपयोग की हर कोशिश मरीजों की सुरक्षा को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि यह सप्ताह सुरक्षित दवाओं और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी को दोहराने का अवसर है।

Post a Comment