Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

राजापुर सेवन के पास दो युवकों से मारपीट, सिर पर वार करने का आरोप

 राजापुर सेवन के पास दो युवकों से मारपीट, सिर पर वार करने का आरोप



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के लिए 


 तिलोई,अमेठी थाना महाराजगंज क्षेत्र के राजापुर सेवन के पास दो युवकों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने कुछ लोगों पर रास्ते में रोककर मारपीट करने तथा फंटी से सिर पर वार करने का आरोप लगाया है। घटना में दोनों युवकों के घायल होने की बात कही गई है।जानकारी के अनुसार तिलोई निवासी सुमित कुमार गौतम पुत्र अजय कुमार गौतम और आलोक कश्यप पुत्र अशोक कुमार राजापुर सेवन के पास से गुजर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने दोनों युवकों को रोक लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट के दौरान फंटी से सिर पर वार किया गया, जिससे सुमित कुमार गौतम के सिर में चोट आई। इसके बाद दोनों युवकों के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया।

मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस से शिकायत किए जाने की जानकारी है। शिकायत में लालू सिंह निवासी ग्राम इलहा, पोस्ट कोटवा महम्दाबाद, तहसील महाराजगंज, जनपद रायबरेली को विपक्षी के रूप में नामित किया गया है।पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मारपीट की वास्तविक वजह, घटना में शामिल लोगों की संख्या और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

कोई टिप्पणी नहीं