Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

तीन माह बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर, एक फेस के सहारे बिजली

 तीन माह बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर, एक फेस के सहारे बिजली



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के लिए 


 तिलोई,अमेठी  मोहनगंज पावर हाउस के अंतर्गत ग्राम पंचायत भीखीपुर के पूरे पठान में करीब तीन माह से विद्युत आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि खराब ट्रांसफार्मर को अब तक नहीं बदला गया है, जिसके चलते पूरे पुरवा में बिजली व्यवस्था प्रभावित है।ग्रामीण जुबैर अहमद, अब्दुल मजीद, मोहम्मद इलियास और नसीम का आरोप है कि वर्तमान में ट्रांसफार्मर के केवल एक फेस से ही विद्युत आपूर्ति हो रही है। इससे लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है और घरेलू कार्यों के साथ-साथ अन्य जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से समस्या का समाधान न होने के कारण लोगों में नाराजगी है। उन्होंने विद्युत विभाग और प्रशासन से खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलवाने तथा पूरे पुरवा में सुचारु विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।वहीं, मामले में पत्रकार द्वारा जय साहब से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस समस्या की जानकारी नहीं है।

नोट: यह खबर ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों और उपलब्ध जानकारी के आधार पर प्रकाशित की जा रही है। विद्युत विभाग अथवा संबंधित अधिकारियों का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं