Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

चिल्ड्रेन स्कूल ऑफ आर्ट के प्रबंधक प्रदीप के सिंह ने विधायक रमेश चंद्र मिश्र को भेंट की गदा

 चिल्ड्रेन स्कूल ऑफ आर्ट के प्रबंधक प्रदीप के सिंह ने विधायक रमेश चंद्र मिश्र को भेंट की गदा



महराजगंज, जौनपुर।


महरजगंज क्षेत्र के चिल्ड्रेन स्कूल ऑफ आर्ट, दुगौली के प्रबंधक प्रदीप के सिंह ने गणेश चतुर्थी एवं हरियाली तीज के पावन संध्या के अवसर पर बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेश चंद्र मिश्र को गदा भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर प्रदीप के सिंह ने विधायक को विजय और शक्ति के प्रतीक के रूप में गदा भेंट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि विधायक रमेश चंद्र मिश्र के नेतृत्व में बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है तथा क्षेत्र की जनता के हित में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने गदा भेंट किए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों का स्नेह और विश्वास ही उन्हें जनसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है। उन्होंने सभी को गणेश चतुर्थी एवं हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने विधायक को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कोई टिप्पणी नहीं