Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए आज लगेगा सहायता कैंप

 दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए आज लगेगा सहायता कैंप



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


 अमेठी  दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए 25 सितंबर 2026 को अमेठी में सहायता कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप का आयोजन असरा अमेठी की ओर से भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के सहयोग से किया जा रहा है।असरा के प्रबंधक राजकुमार शर्मा ने बताया कि कैंप स्वांगी शर्मा मार्केट, असरा अमेठी में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित होगा। कैंप में दिव्यांगजनों के लिए ट्राई साइकिल, मोटराइज्ड साइकिल, बैसाखी, व्हीलचेयर, कान की मशीन सहित विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरणों के लिए पंजीकरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पात्र दिव्यांगजनों को पंजीकरण प्रक्रिया के बाद आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने दिव्यांगजनों और बुजुर्गों से अधिक से अधिक संख्या में कैंप में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं