Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

निघासन-सिंगाही में लूटकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

 निघासन-सिंगाही में लूटकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार



लूटा गया नाक का फूल बरामद, वारदात में प्रयुक्त बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ली


निघासन/खीरी। निघासन और सिंगाही थाना क्षेत्रों में हुई लूट की घटनाओं के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान श्यामजी उर्फ छोटकऊ पुत्र शिव कुमार लोध, निवासी ग्राम गुलरीपुरवा मजरा मुंडाबुजुर्ग, थाना निघासन, उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में हुई है।


पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से लूट की घटना में लूटा गया पीली धातु का 02 अदद नाक का फूल बरामद किया गया है। इसके साथ ही वारदात में प्रयुक्त बताई जा रही मोटरसाइकिल संख्या UP 82 U 5132 भी पुलिस ने कब्जे में ली है।


पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ निघासन थाने में मु0अ0सं0 313/2026, धारा 309(4)/317(2) बीएनएस तथा सिंगाही थाने में मु0अ0सं0 164/2026, धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामले दर्ज हैं।


पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी निघासन के पर्यवेक्षण में हुई कार्रवाई के बाद गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओं के खुलासे की उम्मीद बढ़ी है।

कोई टिप्पणी नहीं