Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला स्तरीय फुटबॉल एवं रिले रेस प्रतियोगिता संपन्न

 राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला स्तरीय फुटबॉल एवं रिले रेस प्रतियोगिता संपन्न



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


अमेठी। मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस (29 अगस्त) एवं राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के उपलक्ष्य में सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, अमेठी में जिला स्तरीय जूनियर बालक वर्ग फुटबॉल तथा बालक-बालिका वर्ग रिले रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले मुकाबले में रघवीर इंटर कॉलेज ने ग्लोबल पब्लिक स्कूल को 2-0 से हराया, जबकि राजगौरव पब्लिक स्कूल ने श्री शिवप्रताप इंटर कॉलेज को 5-0 से पराजित किया। पहले सेमीफाइनल में स्टेडियम ट्रेनीज ने रघवीर इंटर कॉलेज को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में माइंड पब्लिक स्कूल ने राजगौरव पब्लिक स्कूल को 4-2 से मात दी। फाइनल मुकाबले में स्टेडियम ट्रेनीज ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए माइंड पब्लिक स्कूल को 4-2 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। माइंड पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। रिले रेस प्रतियोगिता के बालक वर्ग 4×100 मीटर स्पर्धा में सोनू, शिवम, आदित्य एवं शिवराज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हर्ष, प्रदुम, मुकेश एवं सुधांशु की टीम द्वितीय तथा मयंक, धनराज, अनुराग एवं हिमांशु की टीम तृतीय स्थान पर रही। वहीं बालिका वर्ग 4×100 मीटर रिले रेस में सुमंगल, रेनू, दिव्या एवं जानवी की टीम प्रथम स्थान पर रही। आराध्या, अंशिका, अंकिता एवं करिश्मा की टीम ने द्वितीय तथा अन्नू, रिया, स्नेहा एवं सीमा की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर खेल विभाग अमेठी के वरिष्ठ सहायक शिवकुमार मौर्य, अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक मोनो नदीम सहित जयप्रकाश यादव, अंकित शर्मा, कृष्णा लल्ली तिवारी, रुचि सिंह एवं आरती सिंह उपस्थित रहे। सभी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं