Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में सम्पूर्णानगर के आकाश मौर्य व फिजा अंसारी गिरफ्तार

 आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में सम्पूर्णानगर के आकाश मौर्य व फिजा अंसारी गिरफ्तार



17 फरवरी को लापता हुआ था बंटी, अगले दिन मिली थी लाश; हजारा थाने में दर्ज मुकदमे में दोनों चल रहे थे वांछित


यूपी हेड मनोज प्रजापति श्री न्यूज़ 24 अदिति न्यूज़


सम्पूर्णानगर। पड़ोसी जनपद पीलीभीत के हजारा थाना क्षेत्र में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल रहे सम्पूर्णानगर थाना क्षेत्र के दो आरोपियों आकाश मौर्य और फिजा अंसारी को हजारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों की गिरफ्तारी सम्पूर्णानगर क्षेत्र स्थित एक क्लीनिक के पास से की गई।


बताया गया कि मामले से जुड़े बंटी निवासी राघवपुरी बेल्हा, थाना हजारा, जनपद पीलीभीत 17 फरवरी 2026 को लापता हो गए थे। इसके बाद 18 फरवरी 2026 को उनका शव बरामद हुआ था। घटना के संबंध में परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर हजारा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।


पुलिस के अनुसार मामले में मुकदमा अपराध संख्या 19/2026, धारा 115(2)/108 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। मुकदमे में नामजद आकाश मौर्य (26) पुत्र राजेश मौर्य निवासी बसई कॉलोनी, थाना सम्पूर्णानगर तथा फिजा अंसारी (25) पुत्री मोहम्मद अकरम निवासी सिंगाही खुर्द, थाना सम्पूर्णानगर वांछित चल रहे थे।


पुलिस को 18 सितंबर की सुबह दोनों आरोपियों के सम्पूर्णानगर क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना पर हजारा पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्लीनिक के पास घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ एवं आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।


गिरफ्तारी अभियान पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी पूरनपुर के निर्देशन में चलाया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अतुल चौधरी, हेड कांस्टेबल जावेद आलम, कांस्टेबल आशीष चौहान तथा महिला कांस्टेबल शिवानी और सोनी शामिल रहीं।


नोट: खबर में आरोपियों को दोषी घोषित नहीं किया गया है। आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप न्यायालय में विचाराधीन विषय है।

कोई टिप्पणी नहीं