लम्पी वायरस से बचाव को लेकर पशुओं का टीकाकरण अभियान
लम्पी वायरस से बचाव को लेकर पशुओं का टीकाकरण अभियान
महंगापुर और कमलापुरी में लगा टीकाकरण एवं जागरूकता कैंप, पशुपालकों को दिए बचाव के जरूरी टिप्स
यूपी हेड मनोज प्रजापति श्री न्यूज़ 24 अदिति न्यूज़
पलिया कलां। लखीमपुर खीरी की पलिया तहसील क्षेत्र के ग्राम महंगापुर और कमलापुरी में पशुओं को लम्पी स्किन डिजीज से बचाने के लिए टीकाकरण एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सचान के निर्देशन में मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई पलिया के डॉ. एसके चौधरी के नेतृत्व में पशु चिकित्सा टीम ने गांवों में पहुंचकर पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए टीकाकरण किया।
अभियान के दौरान पशुपालकों को लम्पी स्किन डिजीज के संभावित लक्षणों, संक्रमण से बचाव के उपायों तथा पशुओं की उचित देखभाल के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। पशु चिकित्सा टीम ने पशुओं की जांच कर टीकाकरण किया और पशुओं में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल पशु चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी।
टीकाकरण कैंप के दौरान कमलापुरी के ग्राम प्रधान, महंगापुर गुरुद्वारा प्रबंधन से गुरुमंत सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी सतेंद्र कुमार एवं सुनील वर्मा, रवि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पशुपालक मौजूद रहे।
पशुपालकों ने पशुओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान की सराहना की और नियमित रूप से पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण एवं समय से टीकाकरण कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Post a Comment