Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

शादी अनुदान योजना से राम बहादुर के परिवार को मिली राहत, बेटी के विवाह के लिए मिले 20 हजार रुपये

 शादी अनुदान योजना से राम बहादुर के परिवार को मिली राहत, बेटी के विवाह के लिए मिले 20 हजार रुपये



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार की शादी अनुदान योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सहारा बन रही है। जनपद अमेठी के विकासखंड गौरीगंज अंतर्गत ग्राम बसायकपुर निवासी राम बहादुर पुत्र हारिका प्रसाद को अपनी पुत्री अन्तिमा के विवाह के लिए सरकार की ओर से 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई राम बहादुर ने 18 मई 2026 को शादी अनुदान योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन किया था। विभागीय जांच के बाद पात्रता के आधार पर स्वीकृत धनराशि सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी गई आर्थिक सहायता मिलने से परिवार को बेटी के विवाह की तैयारियों में काफी राहत मिली। राम बहादुर ने प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी शशांक चौधरी तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया सरकार की यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र परिवारों को बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं