Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जनपदीय अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

 जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जनपदीय अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण



16 से 30 नवंबर तक होगी स्वगणना, 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रगणक घर-घर जाकर करेंगे जनसंख्या गणना


जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में आयोजित प्रशिक्षण में विभागीय समन्वय और जनजागरूकता पर दिया गया जोर


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


अमेठी। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण अर्थात जनसंख्या गणना को सुचारु, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार देर शाम जिलाधिकारी शशांक चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक सरवणन टी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपदीय अधिकारियों तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर अजय सिंह द्वारा पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से दिया गया, जिसमें जनगणना की प्रक्रिया, स्वगणना के महत्व, ऑनलाइन पोर्टल के उपयोग तथा विभिन्न विभागों की भूमिका के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को बताया गया कि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की प्रक्रिया संचालित की जाएगी। इस दौरान आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर स्वयं एवं अपने परिवार के सदस्यों से संबंधित आवश्यक जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए पोर्टल पर उपलब्ध प्रक्रिया का पालन करते हुए निर्धारित विवरण सावधानीपूर्वक भरना होगा। मास्टर ट्रेनर अजय सिंह ने पीपीटी के माध्यम से स्वगणना की प्रक्रिया, पोर्टल के संचालन, आवश्यक जानकारियों की प्रविष्टि तथा जनगणना से संबंधित विभिन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं को विस्तार से समझाया। साथ ही, अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने विभागों के माध्यम से स्वगणना के प्रति व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस प्रक्रिया में सहभागिता कर सकें। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय, निर्धारित समयसीमा का पालन तथा जनसामान्य तक सही जानकारी पहुंचाने के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को बताया गया कि जनगणना के दौरान सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़ों का संकलन अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। उल्लेखनीय है कि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनसंख्या गणना की जाएगी। इससे पूर्व 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। स्वगणना के माध्यम से नागरिक निर्धारित पोर्टल पर स्वयं अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकेंगे। जनगणना-2027 के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इसका उद्देश्य जनगणना कार्य को निर्धारित समयावधि में सटीकता, पारदर्शिता एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

कोई टिप्पणी नहीं