अमेठी में गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवर्षा, 22 अक्टूबर से सजेगा भक्ति का भव्य दरबार
अमेठी में गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवर्षा, 22 अक्टूबर से सजेगा भक्ति का भव्य दरबार
लोधवरिया में निकलेगी भव्य कलश यात्रा, 23 से 29 अक्टूबर तक कथा प्रवचन; 30 अक्टूबर को होगा विशाल भंडारा
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
तिलोई,अमेठी तिलोई क्षेत्र स्थित लोधवरिया में भक्ति, श्रद्धा और अध्यात्म का भव्य संगम होने जा रहा है। परमहंस बाबा श्री राम मंगलदास सेवा मंडल परिसर में श्री कामतानाथ भंडारा कमेटी, मोहनगंज, अमेठी के तत्वावधान में भव्य एवं दिव्य श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में कथा व्यास पूज्य सुमन लता पुरिया वल दीदी जी के श्रीमुख से श्रद्धालु श्रीमद्भागवत कथा एवं देवी भागवत कथा का रसपान करेंगे।
आयोजन का शुभारंभ 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को वैदिक विधि-विधान के साथ कलश पूजन एवं भव्य कलश यात्रा से होगा। प्रातः 9 बजे कलश पूजन तथा 10 बजे कलश यात्रा का कार्यक्रम निर्धारित है। इसके बाद 23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक कथा प्रवचन होंगे।कथा के अमृतमय प्रसंगों से भक्तिमय होगा वातावरण
श्रीमद्भागवत कथा भारतीय सनातन संस्कृति की अमूल्य आध्यात्मिक धरोहर है। इसके श्रवण से मनुष्य को धर्म, कर्म, भक्ति, प्रेम और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं तथा भक्ति की महिमा का वर्णन किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक चेतना का प्रसार करना और जनमानस को आध्यात्मिक विचारों से जोड़ना है।30 अक्टूबर को विशाल भंडारा, सात दिवसीय कथा महोत्सव के उपरांत 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जो प्रभु इच्छा तक चलेगा। आयोजक मंडल की ओर से क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों से सपरिवार कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कथा श्रवण करने और प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है।यह भव्य धार्मिक आयोजन परमहंस बाबा श्री राम मंगलदास सेवा मंडल, लोधवरिया, तिलोई, अमेठी में संपन्न होगा। कार्यक्रम के आयोजक श्री कामतानाथ भंडारा कमेटी, मोहनगंज, अमेठी हैं

Post a Comment