सम्पूर्णानगर पुलिस ने बरामद किए तीन गुम मोबाइल, धारकों को सौंपे
सम्पूर्णानगर पुलिस ने बरामद किए तीन गुम मोबाइल, धारकों को सौंपे
45,500 रुपये कीमत के मोबाइल पाकर खिले चेहरों पर खुशी, खीरी पुलिस का जताया आभार
रिपोर्टर अरविंद प्रजापति
सम्पूर्णानगर, खीरी। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत थाना सम्पूर्णानगर पुलिस ने गुम और खोए मोबाइल फोन की बरामदगी में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से तीन मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 45,500 रुपये बताई गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में गुम और खोए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने पोर्टल के माध्यम से मोबाइलों की लोकेशन और ट्रैसेबिलिटी के आधार पर उन्हें बरामद किया। आवश्यक जांच और प्रक्रिया पूरी करने के बाद मोबाइल उनके स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए। लंबे समय से अपने खोए मोबाइल की तलाश कर रहे धारकों ने फोन वापस मिलने पर पुलिस का आभार जताया।
बरामद मोबाइलों में मोटोरोला जी-35 की अनुमानित कीमत 10 हजार रुपये, रियलमी 9-5जी की 19 हजार रुपये और वीवो वी-2521 की 16,500 रुपये बताई गई है।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार, उपनिरीक्षक राजेश कुमार, महिला कांस्टेबल नीतू, शिवानी, रक्षा यादव तथा कांस्टेबल ऋषभ कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस पहल को गुम मोबाइल फोन की बरामदगी और नागरिकों को डिजिटल सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post a Comment