तिकोनिया क्षेत्र में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 लीटर कच्ची शराब और 250 किलो लहन बरामद
तिकोनिया क्षेत्र में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 लीटर कच्ची शराब और 250 किलो लहन बरामद
खजुआ फॉर्म और सूरत नगर में दी गई दबिश, शराब बनाने की भट्टियां और उपकरण मौके पर किए गए नष्ट
लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी लखीमपुर खीरी के नेतृत्व में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को आबकारी विभाग की टीम ने थाना तिकोनिया क्षेत्र के खजुआ फॉर्म एवं सूरत नगर में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 25 लीटर कच्ची शराब और 250 किलोग्राम लहन बरामद किया गया।
टीम ने मौके पर शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों और भट्टियों को नष्ट कर दिया। मामले में संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत एक अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। अभियान के जरिए अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment