गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन को लेकर सुपर जोनल, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण।
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन को लेकर सुपर जोनल, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण।
विनोद कुमार जिला संवाददाता के साथ
निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को बताए गए दायित्व और जरूरी सावधानियां।
अमेठी। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल, निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज विकास भवन सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, चार जोनल मजिस्ट्रेट, 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा पूर्व में प्रशिक्षण से छूटे चार माइक्रो ऑब्जर्वर को निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आईटीआई जगदीशपुर अजय सिंह ने प्रोजेक्टर एवं पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने निर्वाचन के दौरान अधिकारियों की भूमिका, उनके दायित्वों, निगरानी एवं पर्यवेक्षण की प्रक्रिया तथा विभिन्न परिस्थितियों में बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से समझाया। प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाए रखने, निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा मतदान के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी गई। साथ ही अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने तथा निर्वाचन से संबंधित व्यवस्थाओं की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के संबंध में भी अवगत कराया गया। प्रशासन द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
*जिला सूचना कार्यालय, अमेठी द्वारा जारी।*

Post a Comment