Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखीमपुर खीरी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी बाइक, 26 वर्षीय युवक की मौत, साथी घायल

 लखीमपुर खीरी: अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी बाइक, 26 वर्षीय युवक की मौत, साथी घायल



कोतवाली चंदन चौकी क्षेत्र में हादसे से मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव


मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी 

लखीमपुर खीरी। कोतवाली चंदन चौकी क्षेत्र में शनिवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।


मृतक की पहचान खम्भारी गांव निवासी राजकुमार (26) पुत्र रामू के रूप में हुई है। वहीं, घायल भीम बहादुर (32) पुत्र एन बहादुर का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, राजकुमार और भीम बहादुर शनिवार रात करीब आठ बजे किसी काम से घर से निकले थे। गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर राजकुमार की मौत की पुष्टि हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।


पुलिस ने शुरू की आवश्यक कार्रवाई

निघासन थाने के उपनिरीक्षक आदित्य यादव ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं