Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी में 22 बीज प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 15 नमूने लिए गए; 10 विक्रेताओं को चेतावनी

 अमेठी में 22 बीज प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 15 नमूने लिए गए; 10 विक्रेताओं को चेतावनी



किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज निर्धारित दर पर उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग एवं उपजिलाधिकारियों की संयुक्त टीम ने चलाया अभियान


स्टॉक बोर्ड पर बीज की मात्रा और बिक्री दर अंकित करने के निर्देश, अनियमितता मिलने पर होगी विधिक कार्रवाई


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


अमेठी। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा निर्धारित दर पर बिक्री व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को बीज बिक्री प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान कृषि विभाग एवं उपजिलाधिकारियों की तहसीलवार गठित संयुक्त टीमों ने जनपद के 22 बीज प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया तथा जांच के लिए बीज के 15 नमूने एकत्र किए। जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह निरंजन ने बताया कि निरीक्षण अभियान का उद्देश्य किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराना, बिक्री दरों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना तथा बीज विक्रेताओं द्वारा निर्धारित नियमों का अनुपालन कराना है। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों पर उपलब्ध अभिलेखों की जांच की गई और स्टॉक बोर्ड पर बीज की मात्रा एवं बिक्री दर अंकित होने की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ बीज प्रतिष्ठानों पर अभिलेख अपूर्ण पाए गए, जबकि कई स्थानों पर रेट बोर्ड नहीं मिला। इन कमियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित 10 बीज विक्रेताओं को चेतावनी जारी की गई। अधिकारियों ने विक्रेताओं को निर्देश दिए कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर सभी आवश्यक अभिलेख पूर्ण रखें तथा स्टॉक बोर्ड पर उपलब्ध बीज की मात्रा और उसकी बिक्री दर स्पष्ट रूप से अंकित करें। जिला कृषि अधिकारी ने जनपद के सभी बीज विक्रेताओं को निर्देशित किया कि वे बीज बिक्री से संबंधित अभिलेखों को अद्यतन रखें और किसानों को निर्धारित दर पर बीज उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिष्ठानों पर स्टॉक बोर्ड के माध्यम से बीज की उपलब्धता एवं बिक्री दर की जानकारी प्रदर्शित करना आवश्यक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी बीज विक्रेता द्वारा निर्धारित नियमों का अनुपालन नहीं किया जाता है, तो उसके विरुद्ध बीज नियंत्रण आदेश, 1983 के अंतर्गत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा, गुणवत्तायुक्त कृषि सामग्री की उपलब्धता और निर्धारित दर पर बिक्री सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण अभियान जारी रहेगा। संबंधित विक्रेताओं को नियमों का पालन करते हुए पारदर्शी तरीके से व्यवसाय करने के निर्देश दिए गए हैं

कोई टिप्पणी नहीं