खीरी नगर पंचायत की लापरवाही उजागर: तबला मोहल्ला में 3 दिन से सड़क पर पड़ा है नाली का कीचड़, EO मौन
खीरी नगर पंचायत की लापरवाही उजागर: तबला मोहल्ला में 3 दिन से सड़क पर पड़ा है नाली का कीचड़, EO मौन
लखीमपुर खीरी
नगर पंचायत खीरी की सफाई व्यवस्था की पोल खोलती एक तस्वीर मोहल्ला तबला, गरीब नवाज मस्जिद के पास से सामने आई है।
श्री न्यूज़ 24,/अदिति न्यूज़
रजनीश कुमार जोशी
संवाददाता खीरी टाउन
स्थानीय लोगों के मुताबिक 3 दिन पहले नाली साफ तो कर दी गई, लेकिन नाली से निकाला गया सारा कीचड़-मलबा (सिल्ट) वहीं इंटरलॉकिंग सड़क पर छोड़ दिया गया।
फोटो में साफ दिख रहा है कि गली के बीचों-बीच कीचड़ के ढेर लगे हैं। आने-जाने वाले लोगों, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और नमाज़ियों को निकलने में भारी दिक्कत हो रही है। बदबू और फिसलन से कभी भी हादसा हो सकता है।
मोहल्ले वासियों ने बताया कि सफाई नायक को कई बार कहा, लेकिन अभी तक ट्रॉली नहीं आई।
लोगों की मांग है कि EO नगर पंचायत खीरी इस पर तुरंत संज्ञान लें और मलबा हटवाकर सफाई नायक की लापरवाही पर कार्रवाई करें, वरना बीमारी फैलने का खतरा है।

Post a Comment