Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

बजाज चीनी मिल में निः शुल्क नेत्र चिकत्सा शिविर लगाया गया

 बजाज चीनी मिल में निः शुल्क नेत्र चिकत्सा शिविर लगाया गया


श्री न्यूज़

डीपी मिश्रा

पलिया कलां (खीरी )बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल पलिया परिसर में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर  का आयोजन किया गया, जिसमें सीतापुर आंख अस्पताल से आए डाक्टर भब्या सिंह चीनी मिल के डॉक्टर  मयंक द्वारा 253 मरीजों का नि: शुल्क 

नेत्र परीक्षण  कर दवाओं का वितरण किया गया।

शिविर का उद्घाटन युनिट हेड ओ पी चौहान द्वारा किया गया।

इस मौके पर  मिल के अधिकारी विकास मलिक, संजीव दूवे, मनोज मिश्र, तनवीर अहमद, सतीश श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 युनिट हेड ने सीतापुर आंख अस्पताल  से आये  डॉक्टरों की टीम एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों को आश्वस्त किया कि समय-समय पर बजाज हिंदुस्थान शुगर  लिमिटेड पलिया द्वारा इस तरह का स्वास्थ्य आयोजन किया जाता रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं