Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

थाना खीरी क्षेत्र के अंतर्गत ओयल रेलवे हाल्ट से हरगांव स्टेशन की ओर करीब 50 मीटर दूर रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला।

 लखीमपुर खीरी


थाना खीरी क्षेत्र के अंतर्गत ओयल रेलवे हाल्ट से हरगांव स्टेशन की ओर करीब 50 मीटर दूर रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला।



श्री न्यूज़ 24,/अदिति न्यूज़ 

रजनीश कुमार जोशी संवाददाता खीरी टाउन 



आज सुबह करीब 8 बजे स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना खीरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष है। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि रेल दुर्घटना में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई है।


पुलिस ने शव की पहचान के लिए फोटो खींचकर आसपास के लोगों और ग्राम प्रधान को दिखाया, लेकिन देर शाम तक पहचान नहीं हो सकी।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और जांच के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं