अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ, जोन लखनऊ महोदय द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज सभागार में समीक्षा गोष्ठी कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ, जोन लखनऊ महोदय द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज सभागार में समीक्षा गोष्ठी कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला
जिला अमेठी से बड़ी खबर आज नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज में अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ, जोन लखनऊ श्री प्रवीण कुमार के द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या, परिक्षेत्र अयोध्या श्री सोमेन बर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी., अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारीगण, समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष, विभिन्न शाखाओंसेल के प्रभारी तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ समीक्षा गोष्ठी की गई। गोष्ठी के दौरान आगामी त्यौहार दुर्गा पूजा, दशहरा एवं मूर्ति विसर्जन आदि के दृष्टिगत जनपद में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु की गई तैयारियों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त साइबर अपराधों की रोकथाम, यक्ष एप के प्रभावी क्रियान्वयन गुमशुदा अपहृता की सकुशल बरामदगी, मिशन शक्ति अभियान, आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर समीक्षा की गईअपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को शासन एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा निर्गत आदेशों/निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने तथा आगामी त्यौहारों के दौरान सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करते हुए जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Post a Comment