नवरात्र के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिश्रित दूध का नमूना लिया
नवरात्र के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिश्रित दूध का नमूना लिया
त्योहारों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अभियान जारी
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
अमेठी। नवरात्र पर्व के दृष्टिगत जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 को सहायक आयुक्त (खाद्य)-II सतीश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पूजा गुप्ता ने कार्रवाई की। अभियान के तहत दुर्गापुर रोड, बगवरिया, अमेठी स्थित कामद कोल्ड स्टोरेज एंड आइस फैक्ट्री से मिश्रित दूध का नमूना संग्रहित किया गया। संबंधित नमूने को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता के संबंध में स्थिति स्पष्ट होगी। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II सतीश कुमार शुक्ला ने बताया कि त्योहारों के दौरान आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग द्वारा अभियान लगातार जारी रहेगा

Post a Comment