एक दिवस में पूर्ण समाधान अभियान
एक दिवस में पूर्ण समाधान अभियान
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
इस अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी महोदय की जनसुनवाई में जो शिकायतें प्राप्त होती हैं, उसमें सभी शिकायतों में यह प्रयास किया जाता है कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसी मंशा के तहत आज दिनांक 16.10.2026 को तहसील अमेठी अन्तर्गत ग्राम पीताम्बरपुर निवासी झूरा देवी अपनी शिकायत लेकर जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित हुई, उन्होंने अपने शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत उन्हें गैस कनेक्शन दिया गया है, लेकिन उन्हें आज तक योजना के अंतर्गत मिलने वाला गैस सिलेंडर व अन्य उपकरण प्राप्त नहीं हुए है। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत अपना गैस सिलेंडर दिलाए जाने की मांग की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल जिला पूर्ति अधिकारी अमेठी को निर्देश दिए कि उक्त प्रकरण में नियमानुसार जांच कर शिकायतकर्ता को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत संबंधित गैस एजेंसी के माध्यम से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएं, जिसके उपरांत जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा उक्त प्रकरण की जांच की गई और शिकायतकर्ता को संबंधित एजेंसी के माध्यम से गैस सिलेंडर, चूल्हा, पाइप और रेगुलेटर उपलब्ध कराया गया। शिकायत का त्वरित समाधान होने के उपरांत शिकायतकर्ता झूरा देवी ने जिलाधिकारी महोदय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी समस्या का त्वरित समाधान होने से उनको एवं उनके परिवार को काफी राहत मिलेगी

Post a Comment