Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए सहित खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में मध्यान भोजन का किया गया औचक निरीक्षण

 मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता जांचने स्कूल पहुंचे अधिकारी, बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन


जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए सहित खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में मध्यान भोजन का किया गया औचक निरीक्षण



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


अमेठी, 07 अक्टूबर 2026। जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देशों के क्रम में जनपद के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को दिए जा रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को व्यापक स्थलीय निरीक्षण अभियान चलाया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी सहित समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों एवं जिला समन्वयक एमडीएम ने विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर स्वयं भोजन की गुणवत्ता की जांच की। जांच के दौरान 08 खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपने-अपने विकासखंडों के विद्यालयों—कम्पोजिट विद्यालय भेलाई कला (तिलोई), कम्पोजिट विद्यालय सिंदुरवा (जगदीशपुर), कम्पोजिट विद्यालय उज्जैनी (शाहगढ़), प्राथमिक विद्यालय भौसिंहपुर (संग्रामपुर), प्राथमिक विद्यालय देवीपाटन-2 (अमेठी), प्राथमिक विद्यालय सातन पुरवा (सिंहपुर), प्राथमिक विद्यालय वर्रा (जामों) तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय थौरा (भेटुआ) का स्थलीय निरीक्षण किया। वहीं जिला समन्वयक एमडीएम द्वारा विकासखंड गौरीगंज के प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गौरीगंज में पहुंचकर बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन ग्रहण किया गया। अधिकारियों ने भोजन के स्वाद, गुणवत्ता, स्वच्छता एवं पौष्टिकता का सूक्ष्मता से परीक्षण किया। इसके साथ ही रसोईघर की साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण, बर्तनों की स्वच्छता, हाथ धुलाई की व्यवस्था तथा बच्चों को भोजन परोसने की प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में मध्याह्न भोजन निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं गुणवत्तायुक्त पाया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रधानाध्यापकों एवं रसोइयों को निर्देशित किया गया कि मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी न आने दी जाए। मेनू के अनुसार ताजा एवं पौष्टिक भोजन के साथ बच्चों को फल एवं दूध भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाएगी तथा निरीक्षण की कार्रवाई आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं