NACP के तहत जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए ओरिएंटेशन-सह-सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
NACP के तहत जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए ओरिएंटेशन-सह-सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
अमेठी, 07 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO), उत्तर प्रदेश स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी (UPSACS) एवं पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PHFI) के सहयोग एवं समन्वय से राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए Orientation-cum-Sensitization Workshop का आयोजन कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार, अमेठी में किया गया। कार्यशाला का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी अमेठी डॉ. अंशुमान सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य जिला स्तर पर NACP के प्रति समझ को मजबूत करना तथा HIV/AIDS की रोकथाम, जांच, उपचार एवं देखभाल से संबंधित सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को बढ़ावा देना रहा। कार्यशाला के दौरान NACP की संरचना एवं कार्यप्रणाली, HIV की वर्तमान स्थिति, HIV की रोकथाम, HIV Testing एवं Counselling, ART सेवाएं, STI/RTI प्रबंधन तथा High-Risk Groups (HRGs) से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में जनपद के विभिन्न सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के SMO, DH तथा अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के MO ने प्रतिभाग किया। इस दौरान श्री दीपक तिवारी (CBE), डॉ. निधि टंडन (MT), अवंतिका वाजपेयी (CBO) एवं दीपाली मौर्या, DISHA Cluster Program Manager, अयोध्या ने Resource Persons के रूप में प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर जानकारी एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यशाला के माध्यम से स्वास्थ्य अधिकारियों को HIV/AIDS से संबंधित सेवाओं को अधिक प्रभावी, समन्वित एवं जनोन्मुख तरीके से संचालित करने के लिए आवश्यक जानकारी और दिशा-निर्देश दिए गए।

Post a Comment