Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

एक दिवस में पूर्ण समाधान अभियान

 एक दिवस में पूर्ण समाधान अभियान



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


इस अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी महोदय की जनसुनवाई में जो शिकायतें प्राप्त होती हैं, उसमें सभी शिकायतों में यह प्रयास किया जाता है कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसी मंशा के तहत आज दिनांक 05.10.2026 को नगर पालिका गौरीगंज के वार्ड नं 11 निवासी शेषनाथ प्रजापति अपनी शिकायत लेकर जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित हुए, उन्होंने अपने शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि वार्ड नंबर 11 के ही कुछ लोगों द्वारा रास्ते का मार्ग अवरुद्ध कर दिया है और सीसी रोड पर जानवर बांधते हैं, जिससे मार्ग पर मलमूत्र एवं गंदगी बनी रहती है, वार्ड के लोगों को आने जाने में काफी परेशानी होती है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गौरीगंज को निर्देश दिए कि मौके पर जाकर समस्या का समाधान सुनिश्चित कराएं, जिसके उपरांत अधिशासी अधिकारी गौरीगंज ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर पशुओं के बांधने वाले खूंटे को हटवा दिया गया एवं सार्वजनिक मार्ग को खाली कराया गया। शिकायत का त्वरित समाधान होने के उपरांत शिकायतकर्ता शेषनाथ प्रजापति ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी समस्या का त्वरित समाधान होने से पूरे वार्डवासियों को राहत मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं