रास्ते में मिट्टी व ढोला पाइप डालने को लेकर विवाद, मारपीट की धमकी का आरोप
रास्ते में मिट्टी व ढोला पाइप डालने को लेकर विवाद, मारपीट की धमकी का आरोप
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
तिलोई, अमेठी। थाना शिवरतनगंज क्षेत्र के ग्राम हथरोना में आने-जाने के रास्ते पर पानी की निकासी के लिए मिट्टी डालने और ढोला पाइप लगाने को लेकर विवाद सामने आया है। मामले में गांव निवासी आशा राम यादव पुत्र धनी राम यादव ने गांव के ही राम सिंह पुत्र लल्लन सिंह, श्याम सिंह पुत्र लल्लन सिंह तथा दुर्गेश सिंह पुत्र लल्लू सिंह पर गाली-गलौज करने और मारपीट की धमकी देने का आरोप लगाया है
शिकायतकर्ता के अनुसार, 28 सितंबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे वह अपने आने-जाने वाले रास्ते पर पानी की निकासी के लिए मिट्टी डाल रहा था। इसी दौरान उक्त लोग मौके पर पहुंचे और मिट्टी डालने से मना करने लगे। आरोप है कि इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ गई और विपक्षी पक्ष द्वारा गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी दी गई।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि विपक्षी पक्ष की ओर से आए दिन लड़ाई-झगड़े और मारपीट की धमकी दी जाती है, जिससे परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। मामले की जानकारी मिलने पर भारतीय किसान यूनियन की जिला अध्यक्ष शमीमा खान भी मौके पर मौजूद रहीं और मामले की जानकारी ली
पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा भविष्य में किसी अप्रिय घटना को रोकने की मांग की है।

Post a Comment