Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा आगामी दुर्गा पूजा एवं प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत थानाक्षेत्र मुसाफिरखाना के इसौली घाट का किया गया निरीक्षण

 पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा आगामी दुर्गा पूजा एवं प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत थानाक्षेत्र मुसाफिरखाना के इसौली घाट का किया गया निरीक्षण 


श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला

     अमेठी से बड़ी खबरपुलिस अधीक्षक अमेठी श्री  सरवणन टी. द्वारा आगामी दुर्गा पूजा एवं प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत थानाक्षेत्र मुसाफिरखाना अन्तर्गत इसौली घाट का निरीक्षण किया गया । विसर्जन के दौरान घाट पर समुचित पुलिस प्रबन्ध, घाट के गहरे जल क्षेत्र में श्रद्धालुओं को जाने से रोकने के लिए मजबूत बैरिकेटिंग व चेतावनी बोर्ड लगाने, घाट पर प्रकाश, पेयजल व गोताखोरों आदि सुरक्षा व्यवस्था के समुचित प्रबन्ध एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किये जाने व भीड़ नियंत्रण/पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु संबंधित को महत्वपूर्ण आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखना श्री अतुल कुमार सिंह व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं